भाजपा प्रत्याशी ने किया तूफानी दौरा

0
299

जनपद बिजनौर के नगीना से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक डाॅ0 यशवंत सिंह ने विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा कर ग्रामीणों से जनसम्पर्क किया। इस दौरान डाॅ0 यशवंत सिंह ने लोगों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से अवगत कराया और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद अपराध पर लगाम लगी है, भ्रष्टाचार कम हुआ है, महिला की सुरक्षा के लिए काम किया गया है इसलिए आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए मतदान कर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply