उपमुख्यमंत्री का दौरा रद्द, भाजपाईयों में मायूसी

0
306

जनपद बिजनौर में होने वाला उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा रद्द हो गया। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण दौरा रद्द किया गया है। वहीं अचानक दौरा रद्द होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भी मायूसी देखने को मिली।
दरअसल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद बिजनौर के नहटौर और नगीना विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे। जिसके लिए जनपद नगीना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद डाॅ0 यशवंत सिंह के नेतृत्व में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से प्रशासन भी अलर्ट था। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपाई पूर्ण उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उपमुख्यमंत्री का दौरा रद्द हो गया। दौरा रद्द होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि और नगीना से भाजपा प्रत्याशी डाॅ0 यशवंत सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मौसम खराब होने के कारण उपमुख्यमंत्री जी नही आ पाये जिसके लिए वह सभी लेागों से क्षमा चाहते हैं। उन्होंने सभी लोगों से कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।
वहीं दूसरी ओर जनपद बिजनौर के नहटौर विधानसभा क्षेत्र में भी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। नहटौर में भाजपा प्रत्याशी इस बार मुश्किलों का सामना कर रहे हैं जिसके चलते उपमुख्यमंत्री का दौरान अहम होने वाला था लेकिन अंतिम समय पर दौरा रद्द होने की खबर मिलना नहटौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार के लिए एक झटके के समान है। कहा जा रहा है कि नहटौर क्षेत्र की जनता पहले ही भाजपा प्रत्याशी से खुश नही है। उपमुख्यमंत्री के आने से शायद भाजपा प्रत्याशी की थोड़ी मदद हो सकती थी लेकिन दौरा रद्द होने के बाद भाजपा प्रत्याशी में भी मायूसी होगी।

Leave a Reply