भाजपाईयों ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

0
265

स्योहारा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंकते हुए चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, पार्टी कार्यकर्ता नगर के मौैहल्ला जोशियान में एकत्रित हुए और शहीद जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की, उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगो से चीन निर्मित सामान का वहिश्कार करने और स्वदेशी अपनाने की भी मांग की,,,,,,,,,,उधर अफजलगढ़ क्षेत्र में भी चीन के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिला, भूतपुरी में मेन तिराहे पर जमा हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका, प्रदर्शनकारी लोगो ने शहीद जवानो को श्रद्धाजंलि भी अर्पित की, साथ ही देश की जनता से चीनी सामान का वहिष्कार करने और अपने देश में बने सामान का प्रयोग करने का आहवान भी किया