बाल ज्ञान निकेतन इण्टर कॉलेज में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया

0
56

चांदपुर के ग्राम बाष्टा स्थित बाल ज्ञान निकेतन इण्टर कॉलेज में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। चांदपुर के निकट ग्राम बाष्टा में बाल ज्ञान निकेतन इंटर कॉलेज में विज्ञान मेले में बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले में उप प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह के नेतृत्व में, छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। विज्ञान मेले में विज्ञान मॉडल, कला क्राफ्ट प्रदर्शनी, एवं वनस्पति उद्यान विज्ञान मेले का केन्द्र बिन्दु बना रहा। सभी मांडलो ने अतिथियों का ध्यान अपनी, और आकर्षित किया। रसायन विज्ञान प्रदर्श में शगुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रीति रानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जीव विज्ञान प्रदर्श में अजमी खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भौतिक विज्ञान प्रदर्श में सूरुची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के के पाठक, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर खूब सिंह, निर्णायक मंडल अध्यक्ष सुधांशु वत्स, जिला विज्ञान, समन्वयक बिजनौर रहे। निर्णायक मंडल में आई ए एस श्रुति शर्मा, हीना शेख समाज सेविका, एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, पुर्णिमा, गौरव भारद्वाज, आशीष शर्मा, जग्गी अरोड़ा, श्रवण कुमार, देवदत्त शर्मा, संदीप कुमार जीव विज्ञान प्रवक्ता, पल्व माहेश्वरी भौतिक विज्ञान प्रवक्ता, संजीव कुमार, श्रीमती सुमित्रा, श्रीमती सुनीती, श्रीमती नरमदा रही। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्रबन्धक सुनील दत्त शर्मा, प्रधानाचार्य महेश चन्द्र त्यागी, दीपा शर्मा, गौरव चौहान, मोहित चौधरी, चन्द्र प्रकाश, ओमपाल सिंह, मौहम्म्द मोहसिन, पुष्पेन्द्र, मौहम्म्द मुशीर, समर पाल यादव, विवेक शर्मा, कुलदीप सागर, सदफ, पूनम चौधरी, जीनत अंसारी, छाया, रुही, महिमा, शिवानी, अलीशा खान, पायल, सोफिया, उजमा, नसरीन, फजिलत, सायमा, प्राची, सुषमा, आदि का योगदान रहा।

Leave a Reply