होली से पहले वेतन दिलाने की मांग

0
247
 मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ के तत्वाधान में संघ के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए एक मांग पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। सफाई कर्मचारियों की मांग है कि आने वाले होली पर्व से पहले मार्च 2021 का वेतन सफाई कर्मचारियों को दिया जाए क्योंकि इसका अधिकार सिर्फ जिला अधिकारी को है कि वह सफाई कर्मचारियों का वेतन समय से पहले दिला सकें। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि अगर कर्मचारियों का वेतन होली के पर्व से पहले मिल जाता है तो कर्मचारी हर्शोल्लास के साथ होली का त्यौहार मना सकेंगे। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।