पुष्प अर्पित कर दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

0
270

नूरपुर में पूर्व मंत्री महावीर सिंह के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व कल्याण सिंह के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply