पुलिस झंडा दिवस पर किया ध्वजारोहण

0
285

बिजनौर की रिजर्व पुलिस लाईन में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ0 धर्मवीर सिंह ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने सण्मस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पुिलस महानिदेशक के संदेश को पढ़कर सुनाया साथ ही इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया। इसी क्रम में जनपद बिजनौर के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जनपद के सभी थानों, चैकियों और ईकाइयों में ससम्मान पुलिस झंडा दिवस मनाया गया और सभी को कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया।