नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार की विधि विधान के साथ कराई गई स्थापना

0
8

चांदपुर के तहसील परिसर में नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार की विधि विधान के साथ स्थापना कराई गई। मूर्ति स्थापना में कई पति पत्नियों ने जोड़े के साथ पूजा कर धर्म लाभ कमाया।
दरअसल चांदपुर के तहसील परिसर में एक भव्य मंदिर बनाया गया है। जिसमें आषाढ़ शुक्ल अष्टमी को शिव परिवार की विधि विधान के साथ, पूजा करके स्थापना कराई गई। विद्वान पुरोहित विकास शर्मा, दिनेश शर्मा ने अपने विद्वान साथियों के साथ शिव परिवार को अन्न, पुष्प, जल, फल, फूल में निवास कराया। वेद मंत्रों के द्वारा विद्वान पुरोहितों ने शिव परिवार में प्राण स्थापित किये। आषाढ़ शुक्ल अष्टमी को सोमवार के दिन शिव परिवार की विधि विधान के साथ ही स्थापना कराई गई। उप जिलाधिकारी रितु रानी की उपस्थिति में प्रधान यजमान राजेंद्र भटनागर लेखपाल। कल्लन सिंह। वेद सिंह सहित कई तहसील कर्मियों ने अपनी पत्नियों के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया। प्रधान यजमान राजेंद्र भटनागर सपत्नीक रहे। इनके साथ तहसील के स्टाफ से कल्लन सिंह, वेद सिंह आदि भी अपनी पत्नी के साथ यजमान बने। सभी ने विधि विधान के साथ वेदिका एवं शिव परिवार का पूजन किया। पूजन के बाद यज्ञ अनुष्ठान का कार्यक्रम कराया गया। जिसमें विद्वान पुरोहित विकास कुमार शर्मा द्वारा वेद मंत्रों से आहुतिया दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने वेद मंत्रों पर आहुति दी। मंदिर के उद्घाटन एवं शिव परिवार की स्थापना के बाद आयोजकों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के गणमान्य व्यक्तियों समाजसेवी अधिवक्ताओं तथा पत्रकारों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार। उप जिलाधिकारी चांदपुर रितु रानी। तहसीलदार अवनीश कुमार सहित नगर के सुबोध अग्रवाल आढती। मनोज कुमार अग्रवाल। वीरेंद्र राजपूत। आशु गोयल। राजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।