धामपुर शहर होगा साफ सुथरा, एक सप्ताह तक चलेगा सफाई अभियान #dhampurnews #bijnor_news #rk #nagarpalika

0
28

धामपुर नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छता सप्ताह के तहत, पुरानी मण्डी से सफाई अभियान शुरू किया गया। इसका शुभारंभ चैयरमेन चौधरी रवि कुमार सिंह व अधिशासी अधिकारी, सुभाष कुमार ने किया। यह अभियान 14 जुलाई से 21 जुलाई 2023 तक चलाया जाएगा। इसके तहत पूरे शहर को साफ सुथरा किया जाएगा। चैयरमेन चौधरी रवि कुमार सिंह ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि, विशेष अभियान को गंभीरता से लें। शहर को साफ सुथरा बनाने के साथ, साथ आमजन को स्वच्छता का संदेश देते हुए प्रेरित करें।