धामपुर—पूर्व सांसद डा0 यशवंत सिंह ने किया पौधारोपण

0
250

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वकांक्षी पौधारोपण अभियान के तहत जहां सरकारी अमला और जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जन भी पौधारोपण अभियान में जुटा है वहीं वन महोत्सव सप्ताह के अंर्तगत नगीना लोकसभा सीट से पूर्व सांसद रहे डा0 यशवंत सिंह ने भी धामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण अभियान चलाया, डा0 यशवंत सिंह ने दुर्गा बिहार इलाके में पौधारोपण अभियान चलाया और लोगो से भी पर्यावरण के प्रति अपनी भूमिका निभाने का आहवान किया, इस दौरान उनके साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, राकेष चैधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे