जागरूकता रैली निकालकर ग्राम वासियों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया।

0
123

चांदपुर में लोकप्रिय इन्टर कॉलेज केलनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों ने अपने विशेष शिविर के तीसरे दिन को मतदाता दिवस के रूप में मनाया।
कार्यक्रम लक्ष्य गीत के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने दोनों इकाईयों के शिविर स्थल पर पहुंचकर स्वयं सेवकों एवं सेविकाओं को बताया कि हमारा देश भारत एक लोकतान्त्रिक देश है। जहाँ पर जनता का शासन चलता है। लोकतान्त्रिक प्रणाली के तहत हमे अनेक अधिकार प्राप्त हैैं। जिनमे से एक अधिकार वोट देने का भी है, जो बाकी सभी अधिकारों से बड़ा है। इसी के जरिये हम मतदान कर मतदाता कहलाते है और एक एक वोट बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि एक वोट सरकार को गिरा भी सकता है और सरकार बनाने का दम भी रखता है। इसीलिए हमे अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए और समाज को भी मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमे अपना कीमती वोट बिना किसी लालच दबाब के तथा जाति धर्म न देखकर एक शिक्षित ईमानदार और अच्छे नेता को चुनने के लिए करना चाहिए। इस सम्बन्ध में मतदान करने सम्बन्धी एक शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई प्रशान्त तोमर ने तथा कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय इकाई सत्यवीर सिंह ने अपनी अपनी इकाईयों में विचार रखे। तथा दोनों इकाईयों ने अपने अपने कार्यक्रम अधिकारियों के संचालन में एक मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्राम वासियों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कुलवेन्द्र सिंह। केहर सिंह। कामेन्द्र सिंह। सतेन्द्र सिंह। शिखा रानी। पवनलता। प्रीती एवं रूबी आदि का सहयोग रहा।