जनसंख्या समाधान रथ यात्रा का स्वागत

0
310

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन रथ यात्रा का धामपुर पहुंचने  पर पुष्प वर्षा एवं मिष्ठान वितरित कर भव्य स्वागत किया गया।
जनसंख्या फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चैधरी ने बताया कि बढ़ती हुई जनसंख्या और घटते हुए संसाधनों को देखते हुए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पिछले आठ वर्षों से देश में  जनसंख्या नियंत्रण के लिए भारत सरकार से बराबर मांग करती चली आ रही है कि देश के अंदर सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाये। इसी संदर्भ में 4 दिसंबर को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए गाजियाबाद से रथ यात्रा प्रारंभ की है। जो गाजियाबाद से चलकर प्रदेश के 66 जिलों में भ्रमण करते हुए अयोध्या में समाप्त होगी। यात्रा का स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा.एसके राजपूत, राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, डाॅ0 इन्द्रदेव सिंह, राघव शरण गोयल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply