प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की जनसभा, करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास

0
282

उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनसभा को संबोधित करने के लिए जनपद बिजनौर के नूरपुर पहुंचे । नूरपुर पहुंचने  पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, चांदपुर विधायक कमलेश सैनी और बिजनौर सदर विधायक सूची चैधरी आदि भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं  ने फूल-माला पहनाकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने लगभग 193 करोड़ की लागत से बनी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और एक्प्रेस वे आदि बनवाकर लेागों को सुविधाएं देने का काम किया गया है। उनहोंने कहा कि जनपद बिजनौर में जो 193 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है वो भी इन्ही में से एक है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री ने बिजनौर चांदपुर मार्ग का नाम ज्येातिबा फुले मार्ग और बिजनौर नूरपुर मार्ग का नाम काशीराम मार्ग रखने की घोषणा की। साथ ही इस मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र के साथ जनता के विकास के लिए कार्य किया जाता है। भाजपा की सरकार में प्रदेश में महिलाएं, व्यापारी और हर एक व्यक्ति स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है। यही कारण है कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में  भी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ दिखाई दी।  

Leave a Reply