जनपद में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार

0
15

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा वृंदावन कान्हा के रंग में रंग गया है। हर ओर उत्साह, उमंग और भक्ति का माहौल है। राधा दामोदर मंदिर में दो सौ इक्यावन किलो पंचामृत से अभिषेक किया गया। वृंदावन के शाह जी मंदिर में एक सौ एक किलो पंचामृत से अभिषेक किया गया। गुरुवार तड़के श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित भगवत भवन में कार्यक्रमों की शुरुआत मंगला आरती के साथ की गई। इसके बाद सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली गई। वहीं वृंदावन के राधा रमण मंदिर में भगवान कृष्ण का सवा मन यानी 50 किलो दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक किया गया
कान्हा के जन्मदिन पर ब्रज के मंदिरों को दुल्हन-सा सजाया है। प्रेम मंदिर, बांके बिहारी, रंगनाथ, द्वारकाधीश, राधा रमण, इस्कॉन समेत 25 मंदिर रोशनी से जगमगा रहे हैं। जन्मभूमि स्थित गर्भगृह में कारागार की तरह सजावट की गई है। जन्माष्टमी पर 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के मथुरा आने की संभावना है। रास्ते, चौराहे और घाटों पर भी भव्य सजावट की गई है। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर सबसे पहले श्री गणेश पूजन, नव ग्रह पूजन होगा। एक हजार आठ कमल पुष्पों से भगवान श्रीकृष्ण का आह्वान किया जाएगा।

Leave a Reply