चौपाल लगाकर सुनी जनता की समस्यायें

0
276

चांदपुर तहसील क्षेत्र के गांव लुहारपुरा में जनता की समस्याओं को सुनने के लिए चैपाल लगाई गई। चैपाल में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 प्रवीन रंजन सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देषित किया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि प्रत्येक गांव को वाद-विवाद रहित बनाने का कार्यक्रम चल रहा है जिसके तहत आज ग्राम पंचायत लुहारपुरा में ग्राम प्रधान द्वारा जनता पुलिस संवाद चैपाल का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी हर एक गांव में इसी तरह की चैपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना जायेगा और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।