गन्ना ब्याज हुंकार रैली के लिए रवाना हुए किसान

0
284

चांदपुर तहसील क्षेत्र के गांव पैजनिया पहुंचे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह का संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

दरअसल राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरोहा में आयोजित गन्ना ब्याज हुंकार रैली में शामिल होने के लिए बिजनौर से अमरोहा जा रहे थे इसी दौरान पैजनिया पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने बताया कि उनका संगठन पिछले काफी समय से किसानों के गन्ना भुगतान के लिए संघर्ष कर रहा है लेकिन सरकार द्वारा उनकी बात नही सुनी जाती। इसीलिए जनपद अमरोहा में गन्ना ब्याज हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इस मौके पर लखीमपुर खीरी की घटना पर बोलते हुए सरकार वीएम सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई घटना दुखद है। उन्होंने कहा कि गृह राज्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए या फिर सरकार को ही उन्हें पद से हटा देना चाहिए क्योंकि जब तक वह मंत्री पद पर रहेंगे तब तक किसानों को इंसाफ नही मिलेगा।

Leave a Reply