आढ़त व्यापारी से मारपीट और लूटपाट

0
322

 बिजनौर थाना कोतवाली शहर के सिविल लाईन्स में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने आढ़त व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दे डाला।

जानकारी के अनुसार सिविल लाईन्स क्षेत्र निवासी आढ़त व्यापारी राजीव अग्रवाल दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे उसी समय मोटर साईकिल पर सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने राजीव अग्रवाल के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और लगभग 2 लाख 40 हज़ार रूप्ये की नगदी लूटकर फरार हो गये। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने राजीव अग्रवाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह  पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहंुचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक डाॅ0 धर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में पुलिस को अहम सुराग प्राप्त हुए हैं तथा बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। उक्त मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply