खो नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 1.40 मीटर ऊपर पहुंचा

0
51

शेरकोट में अधीक्षण अभियन्ता एवं उप जिलाधिकारी धामपुर ने किया खो नदी में बाढ़ का निरीक्षण।
दरअसल, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण, खो नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 1.40 मीटर ऊपर पहुँच गया है। खो नदी में बढ़ते जल स्तर की सूचना पर सिंचाई कार्य मण्डल मुरादाबाद के अधीक्षण अभियंता ह्रदय नारायण सिंह ने खो नदी पर, पहुँच कर खो नदी में बाढ़ का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को बाढ़ से जनता की सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के समय सिंचाई खण्ड मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार। सहायक अभियंता सतपाल सिंह एवं जेई हरवीर सिंह, मनोज कुमार पाल, हरीश तिलाड़ा व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। अधीक्षण अभियंता ह्रदय नारायण सिंह ने बताया कि, इस समय खो नदी में 95436 क्यूसेक पानी पास हो रहा है। क्षेत्रीय जनता को बाढ़ से घबराने की कोई आवश्यकता नही है। जनता धैर्य बनाये रखे, खो बैराज से सम्बंधित सहायक अभियंता व अन्य कर्मचारियों द्वारा तटबन्ध की सतत निगरानी की जा रही है तथा तटबन्ध पूर्ण रूप से सुरक्षित है।