कमलेश सैनी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

0
290

चांदपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी विधायक कमलेश सैनी के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया तथा हवन यज्ञ के उपरांत प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने फीता काटकर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर अशोक कटारिया ने कहा कि बीते 05 सालों में योगी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से कार्य किया गया है और विकास कार्यों में तेज़ी आई हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply