रविवार, अप्रैल 27, 2025
होम ब्लॉग पेज 78

बे मौसम बारिश से हुआ जलभराव, किसानों में रोष

बे मौसम की बारिश से चांपुर नगर में नाले व नाली अटे होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। वहीं दूसरी ओर जंगल में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। मई के महीने में बे मौसम की बारिश होने से नगर चांदपुर में नाली एवं नाले अटे होने के कारण शहर में पानी भर गया है। एक दिन बाद नगर पालिका परिषद चांदपुर के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। वही इंद्र देवता ने चेयरमैन व सभासदो की कुर्सी पर बैठने वालो के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की पोल खोल दी है, तथा मतदाताओं को सोच समझकर वोट करने के लिए विवश कर दिया है। तेज वर्षा के कारण नगर की सडके जलमग्न हैं तथा दुकानों में भी पानी भर गया है। गर्मी के मौसम में अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने से शहर में सड़कों पर पानी तो भरा है, वही दूसरी ओर अभी अधिकतर किसानों की गेहूं की फसल खेत में ही खड़ी है। यह फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। किसानो को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। पूरे साल का गेहूं खेत में पड़ा हुआ गल रहा है। किसानों का कहना है इस साल गेहूं मोल को लेकर खाना पड़ेगा। बहरहाल बे मौसम की बारिश को लेकर लोग खासी चर्चा कर रहे हैं।

चौधरी भूपेंद्र सिंह चांदपुर के रामलीला मैदान में विकास गुप्ता के कार्यालय पर पहुंचे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह चांदपुर के रामलीला मैदान में विकास गुप्ता के कार्यालय पर पहुंचे। चौधरी भूपेंद्र सिंह के पहली बार चांदपुर पहुंचने पर जिला प्रभारी सुभाष शर्मा। जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि। भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल चौधरी। भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमन त्यागी ने बुके देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की चांदपुर में पहली बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने युवा नेता विकास गुप्ता उर्फ रॉकी को नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। आप लोग विकास के नाम पर विकास को वोट दें। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की चहु और प्रशंसा हो रही है। उनहोने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार में गुंडा माफिया सब भूमिगत हो गए हैं। माताएं बहने सुरक्षित हैं। योगी जी ने जो कहा उसको किया सार्थक कर दिया है। प्रयागराज की घटना का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में केवल हिंदू ही नहीं सभी धर्मों के लोग सुख चैन की नींद सोते हैं। चोरी लूट डकैती मर्डर जैसी घटनाओं पर पूरी तरह से विराम लग चुका है। बहुत कम समय के भाषण में उन्होंने कहा कि चांदपुर का विकास तभी होगा जब विकास गुप्ता को जनता चेयरमैन बनाकर नगर पालिका में भेजेगी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल ने किया। कार्यक्रम में रामअवतार बंसल। अवनीश त्यागी। खलीलुरहमान। वीरेंद्र राजपूत। सुभाष राणा। आशु गुप्ता। दीप्त अग्रवाल। राजेंद्र त्यागी। अशोक शर्मा। संदीप कौशिक। हरेंद्र मलिक। डॉक्टर राम प्रकाश शर्मा। मास्टर कुंवर सैन आदि उपस्थित रहे।

तरन्नुम मलिक पत्नी पूर्व विधायक हाजी नईम उल हसन की चुनावी सभा का आयोजित की गया

स्योहारा नगर पालिका परिषद से सपा प्रत्याशी तरन्नुम मलिक पत्नी पूर्व विधायक हाजी नईम उल हसन की चुनावी सभा का। स्योहारा के मोहल्ला हयात नगर में चुनावी सभा आयोजित की गई। जहां पर सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक हाजी नईम उल हसन ने कहा में कोई एजंडा लेकर आप लोगो के बीच नही आया में आपसे कहने आया हूँ, आप समाजवादी पार्टी को चुनाव जिताने का काम करें और फिर खुद देखना किस तरह से काम किया जाता है। आप सभी को मालूम है हयात नगर में जिस तरह से पानी भरा रहता था। आज हयात नगर को हयात नगर बनाने का काम आपकी भाबी तरन्नुम मलिक के कार्यकाल में किया गया था। आगे भी इसी तरह से कार्य किये जायेंगे। ओर नोजवानो को आगे बढ़ाने के काम किया जायगा। इस मौके पर भारी सँख्या में सपाई ओर समर्थक मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने पीली डैम पर जल्द आयोजित होने वाले नेशनल वाटर गेम्स की तैयारियों का लिया जायजा

रेहड़ में जिलाधिकारी ने पीली डैम पर जल्द आयोजित होने वाले नेशनल वाटर गेम्स की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी बिजनोर उमेश मिश्रा ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पीली डैम पर अगले माह सात मई से नौ मई तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय जलक्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस में नेशनल लेवल पर जल क्रीड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसी के मद्देनजर पीली डैम पर बड़े पैमाने मार्गों की मरम्मत तटबंधों की साफ सफाई एवं मरम्मत आदि का कार्य चल रहा हैं। इस दौरान सीडीओ पूर्ण बोरा। एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल। जनरल सेकेट्री ओलंपिक उत्तराखण्ड डॉक्टर दी के सिंह। अधीक्षण अभियंता सिंचाई मुरादाबाद एच एन सिंह। अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार। अवर अभियंता। पीडब्ल्यूडी अखिलेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार उर्फ रॉकी के समर्थन में मुस्लिम युवाओ ने निकाली बाइक रैली

चांदपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार उर्फ रॉकी के समर्थन में मुस्लिम युवाओ ने बाइक रैली निकालकर भाजपा को वोट देने की अपील की।
नगर पालिका परिषद चांदपुर के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 4 मई को प्रस्तावित है। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने जी तोड़ मेहनत करना शुरू कर दिया है। चांदपुर में चतुष्कोणीय मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। यह स्थानीय चुनाव है, चुनाव का समीकरण प्रत्येक घंटे बदल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विकास कुमार रॉकी की मुस्लिमों में भी काफी अच्छी पकड़ बनती जा रही है। मुस्लिम युवाओं ने रॉकी के समर्थन में नगर में बाइक रैली निकाली। जिसमें सैकड़ों मुस्लिम युवाओं ने बाइक पर सवार होकर तथा भाजपा का झंडा लगाकर विकास गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नगर के विभिन्न मार्गाे में बाईक रैली निकाली। नगर में मुस्लिम युवाओं के द्वारा बाइक रैली निकालने से विरोधी खेमे में हलचल मच गई है।

दुकान के ताले तोड़ चोरों ने गल्ले में रखी 175000 की नकदी उड़ाई

रात्रि में मौके का फायदा उठाकर एक दुकानदार के ताले तोड़कर गल्ले में रखे एक लाख पिछहतर हजार नकदी उड़ाई। लगातार चोरी की घटनाओं में इजाफा। नगर के व्यापारियों में रोष।
दरअसल चांदपुर नगर के मोहल्ला गोकुल नगर में गौरव अग्रवाल पन्नी एवं रस्सी का कारोबार करते हैं। 29 अप्रैल को गौरव अग्रवाल ने ठीक तरह से दुकान के ताले बंद किए थे। रात्रि में किसी समय चोरों ने मौके का फायदा उठाकर गौरव अग्रवाल की दुकान के ताले तोड़ लिए तथा गल्ले में रखे एक लाख 75000 की नकदी उड़ा ले गए। पड़ोस के दुकानदार ने गौरव को सूचना दी कि तुम्हारी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। सूचना पर गौरव अग्रवाल अपनी दुकान पर पहुंचे तथा मौके की स्थिति को देखा और पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गौरव अग्रवाल ने व्यापारियों संग थाने पहुंचकर तहरीर दी। व्यापारी गौरव अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी है। 48 घंटे में नगर में चोरी की दो घटनाओं से व्यापारी वर्ग में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने इस घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक चान्दपुर से अनुरोध किया है। थाने में तहरीर देने वालों में गौरव अग्रवाल के साथ अरुण कुमार अग्रवाल। विष्णु गोपाल उर्फ दीपू अग्रवाल बैंकर्स। रमेश गर्ग पूर्व सभासद। सुधीर कुमार अग्रवाल भाजपा नेता आदि उपस्थित रहे।
बाइट व्यापारी गौरव अग्रवाल।

दिन दहाड़े चोरी करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चांदपुर में दिनदहाड़े चोरी की घटना। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपी पर पूर्व में भी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज। दरअसल बीति 29 अप्रैल की दोपहर लगभग 1 बजे व्यापारी सुनील कुमार के गोदाम से लगभग 150 पारले जी के बिस्किट के कार्टून चोरी कर लिए गए थे। व्यापारी सुनील कुमार ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए 3 अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने 380 आई पी सी धारा अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दिन दहाडे गोदाम से बिस्किट चोरी करने वाला समीम को गिरफ्तार किया गया।

गन्ना पर्ची न मिलने से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनी

स्योहारा गन्ना समिति के किसानों को रेशों के हिसाब से पर्ची इंडेंट कम जारी हो रहा है। जिससे किसान परेशान हैं। किसानों की समस्याओं को देखते हुए ब्लॉक अध्यक्ष चोधरी गजेन्द्र सिंह टिकैत के नेतृत्व भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी बिजनौर के नाम एसएसआई को सौंपा। इस अवसर पर गजराज सिंह। हरिओम यादव। ओम प्रकाश। जाटव मनवीर सिंह। राम अवतार यादव। नृपेंद्र राणा। नवीन कुमार। अजीम खान। जसवंत सिंह। इस्लामुद्दीन आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बलदेव सिंह औलख पहुंचे नूरपुर

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बलदेव सिंह औलख नूरपुर पहुंचे तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सरदार महेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस अवसर पर बलदेव सिंह औलख ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा सिख समाज को बहुत सम्मान दिया है। डॉक्टर एमपी सिंह की जीत उनकी जीत होगी। सभी एकजुट होकर आगामी 4 मई को कमल के फूल पर निशान लगाकर डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह को सफल बनाएं। नूपुर पहुंचने पर उत्तर प्रदेश में सरकार मंत्री बलदेव सिंह लक्खा। भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी। महामंत्री प्रणव मनु गुप्ता। भाजपा नगर पालिका प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह। गगनदीप सिंह। संदीप जोशी। संजीव जोशी। अंकित जोशी। सरदार हरभजन सिंह। अमन राजेंद्र सिंह। प्रिंस सरदार। रविंद्र सिंह। पुष्पेंद्र शेखावत। दिनेश चौधरी पूर्व राज्य मंत्री महावीर सिंह सरदार। परमिंदर सिंह। प्रेमपाल रवि। ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान। सतवीर चौहान। चरणजीत सिंह। गिल सरदार। गुरविंदर सिंह। सीटू आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सरदार महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा यदि जनता ने उन्हें इस बार जीता या तो वह नगर का बिना किसी भेदभाव के विकास करेंगे। शिक्षा चिकित्सा और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी।

जागरूक महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी बिजनौर को सौंपा

सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा शीघ्रता एवं आतुरता में समलैंगिक व्यक्तियों के विवाह को विधि मान्यता नहीं दिये जाने के लिए डॉक्टर मंजु चौधरी के नेतृत्व में समाज की जागरूक महिलाओं द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी बिजनौर को दिया गया। ज्ञापन देने के लिए सकुंज बाला। पूनम शर्मा। आदेश चौधरी। प्रमोद वर्मा। मीनाक्षी गुप्ता। शिल्पी गुप्ता। सुखबीर सिंह सहित अनेक महिलाएं व पुरूष उपस्थित रहे।