रविवार, अप्रैल 27, 2025
होम ब्लॉग पेज 71

21013 वादों का किया गया निस्तारण – जिलाधिकारी

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में, राजस्व विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में जिलाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत, 118 वादों के सापेक्ष शत प्रतिशत वाद सहित प्रस्तुत 21224 वादों के सापेक्ष कुल 21013 वादों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान जिले में राजस्व विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 21244 वाद विभिन्न न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी न्यायालय में राजस्व संहिता के 10 फौजदारी अधिनियम के 3 तथा प्री लिटिगेशन केस के 105 वाद प्रस्तुत किए गए। जिनका सुलह समझौते के आधार पर शत प्रतिशत रूप से निस्तारण किया गया। बताया कि राजस्व विभाग की विभिन्न न्यायालयों में राजस्व संहिता के 292 वादों के सापेक्ष 292 फौजदारी अधिनियम के 910 वादों के सापेक्ष 910 तथा प्री लिटिगेशने 20042 वादों के सापेक्ष 19811 वादों अर्थात कुल 21244 वादों के सापेक्ष 21013 यानी 98 दषमलव 91 प्रतिषत वादों का निस्तारण सुलह व समझौते के आधार पर किया गया।

खुंखार गुलदार ने किया जानलेवा हमला

शेरकोट क्षेत्र के गांव नंदगाव के खेतो पर 60 वर्षीय शिशुपाल चौहान पर खुखार गुलदार ने किया जानलेवा हमला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिशुपाल चौहान निवासी मोहल्ला फ़तेहनगर शेरकोट के अपने खेत मे पानी देने के लिए गए, किसान पर खुंखार गुलदार ने हमला किया। गुलदार के हमले से गंभीर रूप से जख्मी हुआ किसान। किसानो के शोर मचाने पर गुलदार खेत से भागा। घायल किसान को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। गुलदार के हमले से आसपास के गांव मे दहशत का माहौल है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर नीरज कुमार जादौन द्वारा सभी पुलिसकर्मीयो व अधिकारियों को सकुशल नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए, व नगर निकाय चुनाव निष्पक्ष निस्वार्थ व पूरी निष्ठा से कार्य के प्रति निष्ठावान होने पर, उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर हौसला अफजाई की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आदि ने अपने अपने सर्किल में अपने अधीनस्थो को प्रशस्ति पत्र दिए। डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने थाना कोतवाली शहर में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की आगे भी यह सब पुलिसकर्मी व अधिकारी इसी प्रकार ईमानदारी से काम करते रहे।

निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

स्योहारा के मदरसा खेरूल उलूम की और से एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ। दंत रोग विशेषज्ञ। स्त्री रोग विशेषज्ञ। नेत्र रोग विशेषज्ञ। जनरल फिजिशियन। चिकित्सकों ने महिलाएं पुरूष व बच्चों सहित तीन सौ से अधिक रोगियों का चेकप कर दवाइयां दी गई। इस मौके पर मुफ्ती मोहम्मद अब्दुल्ला। इंजी फ़ैसल हसीन सलमानी। मौहम्मद अशरफ। आमिर आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मैदान में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

कालागढ़ कार्बेट नेशनल पार्क के सटे एक मैदान में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन मृतक के शव की पहचान नही हो सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना कालागढ़ में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया। जहाँ वन विभाग के खेलकूद मैदान एक युवक पड़ा दिखाई दिया। वनकर्मी के मुताबिक जब वह मैदान में अभ्यास के लिए पहुंचे तो मैदान में एक किनारे युवक को बेहोश पड़ा देखा। जिसकी जानकारी आलाधिकारी को दी गई। कालागढ़ थाना अध्यक्ष के मुताबिक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्कूली बच्चों से लगवाई झाड़ू, वीडियो वायरल

वायरल हो रही वीडियो में गर्मी की छुट्टी से पहले सरकारी प्रार्थमिक स्कूल के टीचरों ने, मासूम स्कूली बच्चों के हाथों में झाड़ू थमा दी। और स्कूल के परिसर व क्लास रूम में उनसे सफाई करवाई गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो बिजनौर शहर के जानी के चौराहे पर स्थित सरकारी प्रार्थमिक स्कूल की है। वायरल हो रही वीडियो बीते दिन की बताई जा रही है, क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 21 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान किया गया था जिसको लेकर टीचरों ने स्कूली बच्चों से स्कूल परिसर में साफ सफाई करा डाली ताकि जब स्कूल खुले तो टीचरों को गन्दगी ना मिले।

न्याय के देवता शनिदेव का मनाया गया जन्म उत्सव

धामपुर के मोहल्ला खतियान स्थित सुनारो वाले शिव मंदिर मैढ सभा में छाया एवं सूर्यपुत्र शनिदेव का जन्म उत्सव पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया।
दरअसल शनि देव की मूर्ति को नरेश वर्मा तथा सतीश वर्मा ने पंचामृत से स्नान कराकर उन पर सरसों का तेल चढ़ाया, तथा मंत्र उच्चारण के साथ उनका चोला परिवर्तित कर उनको पटका धारण कराया गया। धूप दीप पुष्प आदि से उनका पूजन कर गुड़, चने, उड़द, तिल, मिष्ठान आदि का भोग लगाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन संध्या का भी आयोजन किया, जिसमें शनि चालीसा तथा हनुमान चालीसा शनि देव की स्तुति तथा आरती कर संपूर्ण वातावरण भक्ति बना दिया। इस अवसर पर उमा वर्मा ने शनिदेव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया की छाया का पुत्र होने के कारण शनिदेव का रंग काला था। जिसके कारण उन्हें पिता सूर्य देव तथा भाई बहन यम मनु और यमुना से हमेशा तिरस्कार मिला जिस कारण वह बाल्यावस्था से ही उदंडी हो गए थे। अन्य ग्रहों की तुलना में वह धीमी गति से चलते हैं, इसलिए इन्हें शनिश्चराय भी कहा जाता है। महादेव ने शनिदेव का सृजन दण्डाधिकारी एवं न्याय के देवता के रूप में किया था। इसलिए इन्हें न्याय के देवता कहा जाता है, समय आने पर इन्होंने अपने गुरु भगवान शिव तथा पिता सूर्य देव के साथ भी निष्पक्ष रुप से न्याय किया था। शनि देव की सीधी दृष्टि से बचकर उनकी पूजा अर्चना करनी चाहिए। इस अवसर पर महिलाओं ने सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूर्ण वातावरण भक्ति मय हो गया। इस अवसर पर लक्ष्मी वर्मा। कमलेश वर्मा। बीना वर्मा। सुमन वर्मा। दीपमाला वर्मा। नेहा वर्मा। पूजा वर्मा। रुक्मणी वर्मा। उमा वर्मा। सुनीता गांधी। प्रभा इत्यादि महिलाएं उपस्थित रही। अंत में शनि देव की आरती करके प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नरेश वर्मा ने किया।

टीकाकरण दिवस पर गांव गांव शहर शहर जाकर किया गया निरीक्षण

शासन द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं को घर घर पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेश अनुसार ब्लॉक स्तरीय और जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा पूरे जनपद बिजनौर में हो रहे टीकाकरण दिवस पर गांव गांव शहर शहर जाकर निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में स्योहारा ब्लॉक में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल दिवाकर द्वारा पीर का बाज़ार ग्राम खेड़ीजट ग्राम मंगलखेड़ा कस्बा मिलकियांन चौधरियान आदि स्थानों पर निरीक्षण किया गया, जहां अधिक मात्रा में दवाइयां और टेस्टिंग उपलब्ध पाई गई एवं वेक्सिनेशन की उपलब्धियों की पूर्ण जानकारी ली गई जहां जहां कमियां पाई गई है, उनको निर्देशित किया गया कि इन्हें तुरंत दुरुस्त किया जाए और उचित प्रबंधन के बारे में बताया गया।

पूल पार्टी और समर पार्टी का किया गया आयोजन, बच्चों ने लिया खूब आनंद

चांदपुर के आधारशिला द स्कूल में प्री प्राइमरी कक्षाओं जिसमें नर्सरी, केजी जूनियर और केजी सीनियर में पूल पार्टी और समर पार्टी का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूल पार्टी में भाग लेकर खूब आनंद लिया। इस पार्टी में नर्सरी, केजी जूनियर और केजी सीनियर के बच्चों ने स्विमिंग पूल में उतर कर पानी का आनंद लिया और पानी में खूब मस्ती की। इनके साथ इनकी शिक्षिकाएं और परिचारिकाएँ भी थीं। उन्होंने बच्चों को खूब एंजॉय कराया। वहीं कक्षा एक और कक्षा दो में समर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे छोटे बच्चे विभिन्न रंग बिरंगी पोशाकों में नजर आए। उनकी यह पोशाकें उनको सुंदर और आकर्षक बना रही थीं। इन कक्षाओं में गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गईं। अब इनकी कक्षाएँ 1 जुलाई, 2023 से प्रारंभ होंगीं। इस पार्टी में प्री प्राइमरी इंचार्ज शेफाली सिंघल। शुभि वर्मा। विभूति। रूबी राजपूत। चारु अग्रवाल। शिल्पी अग्रवाल आदि शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल। प्रधानाचार्या अनिता शर्मा। उप प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर बबिता त्यागी उपस्थिति रही।

देखे 2000 के नोट चलन से बाहर होने पर जनता ने किया कहा

आरबीआई ने 2 हजार के नोट वापस लेने का ऐलान किया है, अब 2 हजार के नोट चलन से बाहर हो जायेंगे। 30 सितम्बर 2023 तक ही बैंक में ये नोट वापस किये जा सकते हैं, वह भी एक बार में सिर्फ 10 नोट मतलब 20 हजार रूपये ही वापस या बदले जा सकते हैं।