रविवार, अप्रैल 27, 2025
होम ब्लॉग पेज 62

खेत पर गई महिला के साथ हुआ ऐसा जिसे देखकर उड़ जाएंगे होश #guldar #dhampurnews #bijnor_news

धामपुर तहसील के अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव महसनपुर में गुलदार ने परिजनों के साथ चारा काटने गई महिला पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। महिला को परिजनों ने उसे तुरंत उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। लगातार हो रहे गुलदार के हमलों से ग्रामीणो में रोष है। उन्होंनें वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाए जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव महसनपुर निवासी शकुन्तला देवी पत्नी रिगवेंद्र अपनी सास गीता, ससुर बलबीर के साथ गांव के समीप चारा काटने गई थी। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया। महिला के गले हाथ व सर पर गुलदार के पंजे लगे हैं। महिला की सास ने हिम्मत दिखाते गुलदार पर कई वार कर बहू को गुलदार के चंगुल से छुड़ाया। महिला को उपचार के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया गया।

एक गर्भवती महिला ने तीन स्वस्थ बच्चों को दिया जन्म #bijnor_news #janm

0

अफज़लगढ़ क्षेत्र में एक गर्भवती महिला ने तीन सवस्थ बच्चों को दिया जन्म। उधर जैसे ही पिंकी के 3 बच्चे होने की खबर परिवार व रिश्तेदारों को मिली तो सभी लोग खुशी से झूम उठे
दरअसल बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा के रहने वाले, मनोज कुमार की पत्नी पिंकी 9 महीने की गर्भवती थी। जो की पिछले दो महीनों से काफी परेशान थी। जिसको मनोज ने चंडीगढ़ के डॉक्टरों को भी दिखाया था। वही चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने पिंकी का बड़ा ऑपरेशन करने की बात कही थी। जिसके बाद मनोज अपनी पत्नी पिंकी को लेकर वापस अपने गांव नवाबपुरा आ गया था। वहीं पिंकी को ज्यादा ही परेशानी होने लगी, जिसके बाद पिंकी के पति मनोज ने उसको कादराबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र मे भर्ती कराया। जहा पर पिंकी की नॉर्मल डिलीवरी हो गई। नोर्मल डिलीवरी मे पिंकी ने तीन सवस्थ बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक बेटा और दो बेटी है। उधर जैसे ही पिंकी के 3 बच्चे होने की खबर परिवार व रिश्तेदारों को मिली, तो सभी लोग खुशी से झूम उठे। इस मोके पर परिवार के लोगो ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ क्षत्रिय समाज आक्रोशित, सौंपा ज्ञापन

0

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ क्षत्रिय समाज आक्रोशित। भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष ने फेसबुक पर की थी विवादित टिप्पणी। विवादित टिप्पणी से क्षत्रिय समाज में रोष व्याप्त। जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक से की मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग।

धामपुर में शादी में जा रहे परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 8 माह की बच्ची की मौत

0

धामपुर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 8 माह के बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बच्ची के माता पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरअसल, नजीबाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला के रहने वाले, वासुदेव पुत्र जसपाल अपनी पत्नी शालू व अपनी 8 माह की बच्ची काव्या के साथ। बाइक पर सवार होकर अपने किसी रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए धामपुर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि, जब उनकी बाइक नगीना क्षेत्र नेशनल हाईवे, 74 मार्ग स्थित सारंगा स्कूल के पास आई तो, धामपुर की ओर से नगीना की तरफ जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 8 माह की बच्ची काव्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वासुदेव और उसकी पत्नी शालू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर धामपुर कोतवाली निरीक्षक, अनुज कुमार तोमर। अपराध निरीक्षक, अता मौहम्मद। कस्बा इंचार्ज, अजय कुमार सहित भारी पुलिस बल ने दोनों घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई।

गन्ना समिति में बड़े बाबू के पद पर तैनात जावेद शम्स को दी गई विदाई

0

स्योहारा गन्ना समिति में बड़े बाबू के पद पर तैनात जावेद शम्स कार्यकाल पूरा होने पर, किया गया विदाई पार्टी का आयोजन।
आपको बता दे जनपद बिजनौर से स्योहारा गन्ना विकास समिति में बड़े बाबू के पद पर तैनात, जावेद शम्स के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र नाथ। सहाय विशेष सचिव प्रदीप कुमार शर्मा सहित स्टाफ ने फूल मालाओं व बुके भेंट कर विदाई दी गई। इस मौके पर एस सी डी आई ने कहा, जिस तरह से जावेद जी कार्य करते हैं, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हम आशा करते हैं उन्होंने जिस तरह से सोसायटी में कार्य किया है, वह अब पूरा समय घर पर देंगे और हमे उम्मीद है वक़्त ब वक़्त वो हमारा मार्ग दर्शन करते रहेंगे। वहीं विशेष सचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा हम जावेद जी के, उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं, और जिस तरह से इन्होंने सोसायटी में कार्य किया है, वो काबिल ए तारीफ है। इस मौके पर समिति के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

नाबालिग़ युवती ने दरोगा पर तीन दिन जबरन होटल में रखकर छेड़छाड़ करने व मारने पीटने का लगाया आरोप

बिजनौर में नाबालिग़ युवती ने दारोगा पर तीन दिन जबरन होटल में रखकर छेड़छाड़ करने, व मारने पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता को इंसाफ़ दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल के कई कार्यकर्ता एसपी से मिले है। एसपी ने पूरे मामले की जाँच सीओ को सौंपी है। एसपी दफ्तर के बाहर खड़ा ये किसानों का दल नाबालिग युवती को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आया है।

अब बहेगी स्योहारा में विकास की गंगा – शैख़ फ़ैसल वारसी

0

नगर पालिका बोर्ड की आयोजित हुई तीसरी बैठक में पहले बजट के सभी प्रस्ताव सभी सभासदो की रज़ामन्दी और बेहद खुशनुमा माहौल में सर्व सम्मति से पास हो गए। इस मौके पर कदीर मंसूरी। मौहम्मद यूसुफ। श्वेत रस्तोगी। नसीम। मास्टर खुर्शीद। विनोद तोमर सहित समस्त सभासद मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह व अध्यक्षता चेयरमैन फ़ैसल वारसी व इओ एपी पाण्डे ने की। साथ ही जेई सागर। अमित सिंह आदि भी शामिल रहे।

आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन सनातन धर्म के अनुसार गुरु पूजन दिवस होता है – ओम प्रकाश शर्मा गुरुजी

0

आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन सनातन धर्म के अनुसार गुरु पूजन दिवस होता है। इस दिन शिष्य अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद लेते है। आज के दिन को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है।
दरअसल आषाढ़ मास की पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा कहलाती है। इस दिन सनातन संस्कृति के अनुसार वह व्यक्ति जिसने अपने जीवन में किसी को भी गुरु धारण किया है। उनके पूजन का दिवस होता है। आज के दिन शिष्य लोग अपने गुरु के धाम पर पहुंचते हैं, तथा उनका विधि विधान के साथ पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वर्ष में एक बार गुरु पूर्णिमा का आगमन होता है। आषाढ़ मास के अंतिम दिन पूर्णिमा आती है। जिसको गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। इसी दिन समस्त भारतवर्ष में दीक्षित लोग अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। चांदपुर के मोहल्ला साहूवान निवासी ओम प्रकाश शर्मा अमीन साहब गुरुजी जिनकी आयु 95 वर्ष की है। काफी समय से मंगलवार को हनुमान जी का दरबार लगाते हैं। इनके यहां भी आज शिष्यों का आगमन हुआ। जिन्होंने यज्ञ अनुष्ठान करने के बाद गुरु पूजन किया, तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शंकर मूर्ति, होली वाले मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

जिलाधिकारी द्वारा नि शुल्क कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रशिक्षण केन्द्र का किया गया उद्घाटन

0

जिलाधिकारी बिजनौर उमेश मिश्रा द्वारा, ग्राम अम्हेड़ा स्थित अमृत सरोवर पर जिले के पहले निःशुल्क कायकिंग एंड केनोइगं प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा। परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी। कोच फिरोज सहित अन्य अधिकरीगण। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शौच के लिए गए युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा जिसे देख कर उड़ जाएंगे होश

शौच के दौरान किशोर को सांप ने डस लिया। परिजनों ने पीड़ित को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अफज़लगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलावत नगर निवासी किशोर शौच के लिए शौचालय गया था। शौच के लिए बैठने के कुछ ही देर बाद अचानक फ्लैश के अन्दर से निकल कर किसी कीड़े ने किशोर के गुप्तांग पर हमला कर दिया। किशोर ने किसी चीज द्वारा काटे जाने का अहसास होते ही उसको पकड़कर देखा तो हाथ में सांप मौजूद था। किशोर हाथ में सांप को देखते ही जोर से चिल्लाया तथा घबराकर सांप को छोड़ दिया। किशोर के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसको उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।