आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन सनातन धर्म के अनुसार गुरु पूजन दिवस होता है – ओम प्रकाश शर्मा गुरुजी

0
21

आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन सनातन धर्म के अनुसार गुरु पूजन दिवस होता है। इस दिन शिष्य अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद लेते है। आज के दिन को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है।
दरअसल आषाढ़ मास की पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा कहलाती है। इस दिन सनातन संस्कृति के अनुसार वह व्यक्ति जिसने अपने जीवन में किसी को भी गुरु धारण किया है। उनके पूजन का दिवस होता है। आज के दिन शिष्य लोग अपने गुरु के धाम पर पहुंचते हैं, तथा उनका विधि विधान के साथ पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वर्ष में एक बार गुरु पूर्णिमा का आगमन होता है। आषाढ़ मास के अंतिम दिन पूर्णिमा आती है। जिसको गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। इसी दिन समस्त भारतवर्ष में दीक्षित लोग अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। चांदपुर के मोहल्ला साहूवान निवासी ओम प्रकाश शर्मा अमीन साहब गुरुजी जिनकी आयु 95 वर्ष की है। काफी समय से मंगलवार को हनुमान जी का दरबार लगाते हैं। इनके यहां भी आज शिष्यों का आगमन हुआ। जिन्होंने यज्ञ अनुष्ठान करने के बाद गुरु पूजन किया, तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शंकर मूर्ति, होली वाले मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।