शुक्रवार, अप्रैल 25, 2025
होम ब्लॉग पेज 55

किसानों की फसल बर्बाद होने के बाद मुआवजे की मांग

जलीलपुर खादर क्षेत्र में गंगा नदी के पानी से आयी बाढ़ में खादर क्षेत्र के किसानो की फसले नष्ट हो गई है। किसानो को फसलो में भारी नुकसान हो गया है।
दरअसल, जलीलपुर गंगा खादर क्षेत्र में पिछले 1 सप्ताह से गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में बाढ़ उत्पन्न हो गई थी। किसानो के खेतो व घरो में पानी भर गया था। खादर क्षेत्र में दर्जनो गांव के चारो तरफ पानी ही पानी भर गया था। गांव के मुख्य रास्तो पर तीन से चार फीट पानी चलने पर आवागमन बाधित हो गया था। अब गांव के मुख्य रास्तो से तो पानी उतर गया है। लेकिन फसलो में पानी जस का तस भरा हुआ खड़ा है।

धामपुर शुगर मिल द्वारा 25 हजार पौधों का किया गया वृक्षारोपण

धामपुर शुगर मिल प्रबन्धन के द्वारा उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा दिये गये, 35 करोड़ वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2023 में अपनी सहभागिता दिखाते हुए। लगभग 25000 पौधों का वृक्षारोपण करने का निर्णय अपने परिसर में लिया गया है। इस अवसर पर धामपुर शुगर मिल को उत्तर प्रदेष प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड बिजनौर के द्वारा 20,000 पौधे, आबकारी विभाग, बिजनौर के द्वारा 1000 पौधे, जिला उधोग केन्द्र, बिजनौर के द्वारा 500 पौधे तथा जिला गन्ना अधिकारी, बिजनौर के द्वारा 800 पौधे तथा श्रम विभाग, बिजनौर के द्वारा 600 पौधे विभिन्न प्रजातियों के उपलब्ध करवाये गये है। चूॅकि वृक्षारोपण वृहद रूप में आज ही हो इसके लिए धामपुर शुगर मिल के अध्यक्ष सुभाष पाण्डेय ने फैक्ट्री में कार्यरत समस्त श्रमिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों को कम से कम 5 पौधे अपने अपने खेतों। बगीचों। खुले स्थानो पर करने के लिए आवाहन किया, और कहा कि सभी लोग एक टीम के रूप में वृहद रूप में वृक्षारोपण करने व जन आन्दोलन के रूप वृक्षारोपड़ ले, व पर्यावरण की रक्षा करने का आवहन किया। क्योकि बिना स्वच्छ वायु एवं पर्यावरण के मानव जीवन की कल्पना ही नही की जा सकती है। इस अवसर पर गन्ना विभाग की ओर से ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, अमित पाण्डे। श्रम प्रर्वतन अधिकारी, अजयानन्द त्रिपाठी एव अरविन्द कुमार धीमान। ओमवीर सिंह। मनोज चौहान। दिनेश राजपूत। संजीव शर्मा। मुकेश कश्यप। राजेश कश्यप। तरूण राणा। विवेक सिंह यादव। राणे सिंह। शरद गहलौत। डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव। विजय कुमार गुप्ता। विकास अग्रवाल। गोविन्द अग्रवाल। जितेश गुप्ता। राजेन्द्र सिंह व पर्यावरण प्रबन्धक ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और वृक्षारोपण किया।

शिवसेना नेता को प्रशासन ने किया नजर बंद, सीएम योगी को देना था ज्ञापन

0

शिवसेना नेता चौधरी वीर सिंह को स्थानीय प्रशासन ने, उनके आवास पर नजर बंद कर दिया गया। जिस कारण शिवसेना नेता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विदुर कुटी नहीं पहुंच सके।
दरअसल बिजनौर जिले के विदुर कुटी नामक स्थान पर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम में शिवसेना नेता वीर सिंह, द्वारा जिले में गोवंश की दुर्दशा को लेकर एक ज्ञापन देना था। जिसकी घोषणा वीर सिंह ने पहले से ही कर रखी थी। मामला ग्राम बागड़पुर के पास बड़ी नहर का है। नहर में दर्जनों गाय जीवित एवं मरणासन्न अवस्था में पाई गई। शिवसेना नेता वीर सिंह का कहना है कि, स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी किसी भी अधिकारी ने इन गायों की सुध नहीं ली। कुछ गायो ने चारे एवं पानी के अभाव में दम तोड़ दिया, तथा कुछ गायों को नहर से निकालकर उपचार दिलाया, तथा चारे पानी की व्यवस्था कराई गई। स्थानीय अधिकारियों की घोर लापरवाही से नाराज होकर शिवसेना नेता वीर सिंह ने 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विदुर कुटी पहुंचकर ज्ञापन देने की घोषणा कर रखी थी। वीर सिंह की घोषणा से स्थानीय प्रशासन के हाथ पैर फूल गए थे। क्योंकि मामला गोवंश से जुड़ा था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोवंश प्रेमी हैं। इसलिए अधिकारी नहीं चाहते थे कि गोवंश से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई शिकायत मुख्यमंत्री के सामने जाए। इसलिए स्थानीय प्रशासन ने 22 जुलाई की प्रातः सवेरे 4 बजे शिवसेना नेता वीर सिंह को नजरबंद कर दिया। बवनपुरा पुलिस चौकी की फोर्स वीर सिंह के आवास पर पहुंची तथा उन को नजर बंद कर लिया। जिस कारण वीर सिंह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विदुर कुटी नहीं पहुंच पाए।

बिजनौर पहुंचे सीएम योगी, कही यह बात………

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के विदुर कुटी पहुंचकर, जहां पौधारोपण अभियान का श्रीगणेश किया, तो वही बिजनौर जनपद के लिए 446 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है। और एक संस्कृत महाविद्यालय की भूमि का भी शिलान्यास सीएम योगी द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेरह लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया। जिनमें छात्रों को लैपटॉप। गरीब परिवार को मकान की चाबी, और एन आर एल एम के तहत 12 करोड़ 60 लाख का चैक सौंपा गया।

पशुशाला में आग लगने से 4 पशु झुलसे, एक मौत

जलीलपुर खादर क्षेत्र में किसान की पशुशाला में आग लगने से चार पशु जले। जिसमें एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विकासखंड जलीलपुर खादर क्षेत्र के गांव स्याली में, बीती रात्रि किसान सतपाल सिंह पुत्र प्रताप सिंह, संतरी देवी पत्नी कैलाश सिंह ने बताया। कि उनकी पशुशाला में 7 पशु बंधे हुए थे। गांव में बाढ़ आने से मच्छर अधिक लगते हैं। इस कारण हमने पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिए, पशुशाला में मच्छरों को भगाने के लिए धुंआ कर रखा था। सुबह लगभग 4 बजे पशुशाला में अचानक आग लग गई। जिसमें हमारे आग से चार पशु झुलस गए। और एक पशु की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही तीन पशु गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। किसान ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

पानी के बहाव में फंसी रोडवेज बस , JCB से सुरक्षित निकाले गए यात्री

0

बिजनौर में कोटा वाली नदी के रपटे पर पानी के बहाव में रोडवेज बस फसी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सवार सभी यात्रियों को रेस्क्यू कर से कुशल निकाला।
दरअसल आपको बता दें, जनपद बिजनौर और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश से, कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ जाने से, थाना मंडावली क्षेत्र अंतर्गत नजीबाबाद हरिद्वार रोड पर रोडवेज बस कोटा वाली नदी के रपटे पर, पानी के तेज बहाव में फस गई। जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर क्षेत्र अधिकारी नजीबाबाद और थाना अध्यक्ष मंडावली में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तथा जेसीबी व पोकलेन मशीन के माध्यम से बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय पुलिस द्वारा पोकलेन मशीन की मदद से बस को भी बाहर निकल कर, उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

गोकशी व गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों के मकानों को पुलिस ने किया सील

बिजनौर के बढ़ापुर में गोकशी व गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों पर, पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने, दोनों के मकानों को सील कर, कुर्क करने की कार्रवाई की। पुलिस ने क्षेत्र में ऐलान कर पड़ोसियों से भी, आरोपियों की मदद न करने की हिदायत दी है। पूरा मामला बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र का है। यहां के मोहल्ला झोझियांन के रहने वाले, वसीम व मोहल्ला कस्साबान के रहने वाले शहजाद, गैंग्स्टर एक्ट के आरोपी हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर, तहसीलदार नगीना जयसिंह और बढ़ापुर थानाध्यक्ष सुदेश पाल सिंह ने, पुलिस फोर्स के साथ आरोपियों के घर पहुंचे। दोनों आरोपियों के मकान में, ताला लगाकर सील लगा दी। साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों के मकानों के ऊपर, कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। इस दौरान पुलिस ने मोहल्ले में ऐलान कर, पड़ोसियों को दोनों आरोपियों के कुर्की किये गए, मकानों में छेड़छाड़ करने व अन्य मदद करने पर, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मामले में बढ़ापुर थानाध्यक्ष, सुदेश पाल सिंह ने बताया, कि अफसरों के निर्देश में दोनों आरोपियों के मकानों, की जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

धामपुर के ग्राम ढक्का करमचंद पंचायत के, सहयोग से दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान द्वारा, निशुल्क चिकित्सा शिविर, श्री हनुमान मंदिर ग्राम व पोस्ट ढक्का करमचंद, नहटौर रोड धामपुर मे लगाया गया। शिविर का उद्घाटन अमरीश कुमार प्रधान, डॉक्टर चित्रेश, मनोहर सिंह प्रधान, यशपाल सिंह थम्मन सिंह, द्वारा किया गया। शिविर में धामपुर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आदित्य अग्रवाल सर्जन, डॉक्टर अनिल दास फिजिशियन ने, 150 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। जिसमे 3 दिन की निशुल्क दवाइयां वितरण की, व सभी जांचें नाम मात्र रुपए में की गई। शिविर में प्लास्टिक के बारे में लोगों को अवगत कराकर, कपड़े के बने थैले भी वितरित किए गए। शिविर को सफल बनाने मे साहिल, अखिलेश शर्मा, पंकज, संकेत अग्रवाल, सतीश वर्मा, सुनील गौरव आदि का योगदान सराहनीय रहा।

भाजपा ब्लाक प्रमुख पुत्र द्वारा बाढ़ ग्रस्त गांव में वितरित किए कच्चे राशन के पैकेट

0

जलीलपुर मे भाजपा ब्लॉक प्रमुख पुत्र द्वारा खादर क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त गांव में जाकर लोगो को बांटे खाने पीने के कच्चा राशन के पैकेट। जलीलपुर ब्लॉक प्रमुख कुंतेश देवी के पुत्र एवं, भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल चौधरी ने, अपनी टीम के साथ विकासखंड जलीलपुर, गंगा खादर क्षेत्र के गांव में आई बाढ़ का दौरा किया। साथ ही गरीब पीड़ित ग्रामीणों के दर्द को महसूस करते हुए, उनके लिए दाल नमक तेल आटा, आलू चावल जैसे खाद्य पदार्थ के पैकेट, बनाकर लोगो को बांटकर मदद की। ग्राम दत्तियाना, सियाली खद्दन, नारनौर, जमालदीपुर मे घर घर जाकर सैकङो, परिवारो को खाने पीने के सामान के पैकेट का, वितरण किया गया। उनके साथ में वीरेंद्र राजपूत, सुमित अग्रवाल, कपिल गोयल आदि समस्त लोग मौजूद रहे।

बिजली कटौती की शिकायत करने गए युवक पर सभासद ने चलाई गोली, दूसरे युवक को लगी, मचा हड़कंप

बिजली में लगातार हो रही कटौती से तंग आकर, एक व्यक्ति ने शिकायत की तो उसके वार्ड के सभासद, उस पर भड़क गए ताव में आकर सभासद ने, शिकायतकर्ता के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। शिकायतकर्ता तो बच गया, परंतु वहां खड़े अन्य व्यक्ति के छर्रे, लगने से वह घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश में शहर के लिए 24 घंटे बिजली दिए जाने की घोषणा है। परंतु चांदपुर नगर में, दिन में आधा दर्जन से एक दर्जन बार तक शटडाउन लिया जाता है। जिसमें आधा घंटे से 2 घंटे तक बिजली गायब रहती है। भीषण गर्मी पड़ रही है। जनता का जीना भी बेहाल है। इसलिए जनता को दिन में बिजली भागने पर, बहुत परेशानी होती है। ऐसा ही एक उदाहरण चांदपुर नगर के, वार्ड संख्या 25 के सराय रफी की है। जहा दोपहर 3 बजे से बिजली गायब रही। शिकायत के बाद भी बिजली कर्मचारी नही आये, तो रात्रि में एक व्यक्ति ने वार्ड के सभासद से शिकायत की, तो सभासद को शिकायत करना बहुत बुरा लगा। सभासद को एकदम गुस्सा आ गया। और सभासद ने रात्रि में एक, तमंचे से फायर कर दिया, और उस फायरिंग में शिकायतकर्ता अनीस तो बच गया, परंतु किसी अन्य व्यक्ति फरमान को छर्रे लग गए। जिस कारण वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति फरमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्याऊ में भर्ती कराया गया है। स्थिति गंभीर होने पर, घायल को बिजनौर रेफर कर दिया है। घायल की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है। मामले की जानकारी नगर मे आग की तरह फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तथा आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध, सख्त कार्यवाही की जाएगी।