गुरूवार, मई 1, 2025
होम ब्लॉग पेज 52

मन के नकारात्मक विचारों से ही तनाव होता है तनाव से व्यक्ति दुखी अशांत तनाव के कारण देर रात को सुख चैन से नहीं सकता

चांदपुर में राजस्थान प्रदेश के माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था से आए, ब्रह्मकुमार भगवान भाई ने कहा कि, मन में चलने वाले लगातार नकारात्मक विचार वर्तमान में अनेक समस्याओं का कारण बनते है। मन के नकारात्मक विचारों से ही तनाव उत्पन्न होता है। तनाव के कारण वह रात को सुख चैन से सो नही सकता। ऐसी अवस्था में व्यक्ति नशे के अधिन होता जाता है। उसे क्रोध, चिड़चिड़ापन, भूलने जैसी समस्या होने की संभावना होती है। इसलिए वर्तमान समय मे तनाव से मुक्ति के लिए सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है। भगवान भाई ने कहा कि सकारात्मक रहने से हर समस्या का समाधान निकलता है। बुराई में भी अच्छाई देखने का प्रयास करने से मन पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मन में चलने वाले विचारों से ही स्मृति, वृत्ति, भावना, दृष्टिकोण और व्यवहार बनता है। अगर मन के विचार नकारात्मक होंगे तो स्मृति, दृष्टि, वृत्ति, भावना, व्यवहार भी नकारात्मक बनता है। ऐसा होने से मन में तनाव पैदा होता है। मन के विचार ही वास्तव में बीज है। भगवान भाई ने सकारात्मक विचारों को तनाव मुक्ति की संजीवनी बूटी बताया। सकारात्मक विचारों का स्त्रोत आध्यात्मिकता है। वरिष्ठ भ्राता बी के जगपाल ने बताया कि, वर्तमान समय स्वयं को सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है। सकारात्मक सोचने वाला हर परिस्थिति को स्वीकार कर विजयी बन सकता है। उन्होंने बताया कि तनाव से नशा, व्यसन आदि बुरी आदते लगती है। स्थानीय राजयोग सेवाकेन्द्र की संचालिका साधना ने कहा राजयोग के नित्य अभ्यास से ही, हमारा मनोबल और आत्मबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की परिवेश में हर एक को, किसी न किसी बात का तनाव जरूर होता है। सुनी हुई बातो को अमल में लाकर तनाव से मुक्त रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन बी के महावीर भाई ने किया। इस दौरान भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित थे। भगवान भाई ने मनोबल, आत्मबल बढ़ाने के लिए राज योग भी कराया।

आरम्भ हुआ मोहर्रम का जुलूस

0

नहटौर मे मोहर्रम का जुलूस इमाम बारगाह से आरम्भ हुआ, जो लगभग एक बजे करबला पर जा कर समाप्त हुआ। मोहर्रम के इस जुलूस में शीया हजरात ने नोहा ख्वानी के साथ साथ जोरदार मातम किया। गीज़ाल मेहन्दी के निवास स्थान पर, मजलिस का एहतमाम किया गया। जिस के बाद शीया हजरात ने छुरियो से मातम कर अपने आप को लहू लहान कर लिया। जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उप जिलाधिकरी धामपुर, मनोज कुमार सिंह। पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर, शुभ सुचित। थाना प्रभारी पंकज तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। इस मोके पर मंजूर जैदी। गीज़ाल मेहन्दी। परवेज़ हूसेन। डॉ मतानत हूसेन आदि ने जुलूस का नेतृत्व किया।

नगीना लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह को पिछले 8 वर्षों से चले आ रहे मुकदमे में एमपी एमएलए कोर्ट ने किया बरी

धामपुर नगीना लोकसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद डॉ यशवंत सिंह को पिछले 8 वर्ष से चले आ रहे, मुकदमे में एमपी एमएलए कोर्ट ने बरी कर दिया गया है। दरअसल, वर्ष 2015 में नूरपुर क्षेत्र के कुछ गांव का परिसीमन करते हुए, उन्हें अमरोहा तहसील क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव समाजवादी पार्टी सरकार में लिया गया था। इस निर्णय के विरोध में नूरपुर क्षेत्र के तत्कालीन विधायक लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में, धरना प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में नगीना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद डॉ यशवंत सिंह भी शामिल हुए थे। समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व विधायक लोकेंद्र सिंह सहित पूर्व सांसद डॉ जसवंत सिंह के खिलाफ, नूरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से यह मामला एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा था। बीते दिनों एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व सांसद पर कोई दोष साबित ना होने के चलते, उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया है। दुर्गा विहार कॉलोनी स्थित अपने आवास पर मीडिया को जानकारी देते हुए, वह धरना समाप्त कराने गए थे, लेकिन इसके बावजूद समाजवादी पार्टी सरकार में उनके खिलाफ नूरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। अब वह मुकदमे से बरी हो गए हैं।

हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से बच्चे और ग्रामीणों को लगा करंट हुआ लाखो का नुकसान

चांदपुर तहसील के ग्राम अकबरपुर मे हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से बच्चे सहित, कई ग्रामीणों को लगा करंट व ग्रामीणों का हुआ लाखो का का नुकसान।
दरअसल, विद्युत विभाग की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। जिसमें ब्लॉक जलीलपुर क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में अचानक 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर,े एलटी लाइन पर गिर गया। एच टी लाइन का तार एलटी लाइन पर गिरने से ग्रामीणों के घरो में 11 हजार वोल्ट लाइन पहुंच गयी। इस घटना में एक बच्चा अरनव पुत्र विनीत करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजनो ने चाँदपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दूसरी और गांव में अन्य लोगों को भी बिजली का करंट लगा है। बिजली विभाग की लापरवाही से हुई घटना में ग्रामीणों के घरों में चल रहे टीवी। पंखे। इनवर्टर। फ्रिज आदि फुंक कर खराब हो गए। जिससे ग्रामीणों का लाखो का नुकसान हो गया। घटना के बारे मे जे ई मनोज कुमार शर्मा ने बताया 11 हजार की लाइन का तार टूट कर, एलटी पर गिर गया, जिसके कारण ये हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर हादसे को लेकर जिम्मेदार ठहराया है। क्योंकि बिजली विभाग के द्वारा ढीले एवं जर्जर तारों की जांच नहीं कराई जाती है। जिस कारण यह घटना घटी है।

घर की छत पर खेल रही एक मासूम बच्ची पर गिरी दीवार

अफज़लगढ़ में घर की छत पर खेल रही एक मासूम बच्ची पर, अचानक से दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
दरअसल, यह पूरा धामपुर तहसील के अफज़लगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला बच्चाबाग है। जहां उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नफीस अहमद अल्वी की 10 वर्षीय बेटी आफिया घर की छत पर, अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते समय अचानक से बच्ची के ऊपर मकान के छत के ऊपर की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में दब गई, चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि नफीस अल्वी काफी गरीब हैं, और अपने परिवार के पालन पोषण के लिए, क्षेत्र में ठेले पर कबाड़ी की फेरी लगाने का काम करता है।

अफज़लगढ़ में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया

0

अफज़लगढ़ में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी अफज़लगढ़ भरत कुमार सोनकर रहे।
दरअसल, अफज़लगढ़ के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल, सचिन कुमार ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी अफज़लगढ़, भरत कुमार सोनकर रहे। अफज़लगढ़ थाना अध्यक्ष हमबीर सिंह जादौन, अनिल कुमार रस्तोगी व कई स्कूलों के अध्यापकों व अध्यापिकाऔ ने हिस्सा लिया। प्रिंसिपल सचिन कुमार ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम में यातायात के नियमों पर प्रकाश डाला। सड़क सुरक्षा के लिए स्कूलों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा के महत्व पर ध्यान देना चाहिए। छोटे बच्चे युवाओ को सड़क सुरक्षा के बारे में शिक्षित करना जरूरी है। थानाध्यक्ष हमबीर सिंह जादौन ने कहा कि, हर व्यक्ति को सुरक्षित रूप से सड़कों पर जाते समय, सुरक्षा साधनों का उपयोग करना चाहिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अफज़लगढ़, भरत कुमार ने भी यातायात के नियमों पर जागरूक और सतर्क रहने को कहा।

मिनी शुगर मिल के आगे बिजली की नई लाइन खींचने को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध

0

चांदपुर में मिनी शुगर मिल के आगे बिजली की नई लाइन खींचने को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध। शुगर मिल मालिक ने आई जी आर एस पर कराई शिकायत दर्ज। दरअसल, बिजनौर जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम उलेढा में शांति शुगर फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में किसानों से गन्ना लेकर उससे चीनी का निर्माण किया जाता है। शुगर फैक्ट्री के मालिक अजय माहेश्वरी ने इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते हुए, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया फैक्ट्री के आगे, लाइन निकलनी नहीं चाहिए। अगर मजबूरी है तो यहां पर सीमेंट के स्थान पर स्टील के लंबे खंभे लगाए जाएं, ताकि विद्युत लाइन ऊंचाई पर ले जाई जा सके।

आरएसपी इंटर कॉलेज में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

स्योहारा के आर एस पी इंटर कॉलेज में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा। कार्यक्रम में निकाली गई रैली।
दरअसल, स्योहारा के आरएसपी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मधुबाला शर्मा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विकासखंड बुढ़नपुर के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया, और छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियम व बचाव और उसके महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक से बताया। आर एस पी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापक व सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने, सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में छात्र और छात्राओं को विधिवत ढंग से जानकारी दी। इसी के साथ साथ कमांडर धीरज शर्मा ने सभी से यातायात नियमो को पालन करने की अपील की। स्काउट गाइड प्रभारी रामसेवक ने प्रातः सभा मे सभी छात्र छात्राओं को यातायात संबंधी शपथ दिलायी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता डालचंद कांता प्रसाद। ओमेंद्र कुमार त्यागी। पी टी आई अध्यापक विजेंद्र सिंह। एन एस एस प्रभारी वीरेंद्र कुमार। वंदना वर्मा। कमांडर लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा। स्काउट गाइड प्रभारी रामसेवक, प्रेमा देवी और सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे। साथ ही साथ एनसीसी कैडेट्स एनएसएस के स्वम सेवक एवं सेविकाएं और स्काउट गाइड के रोवर एंड रेंजर उपस्थित रहे।कार्यक्रम में रैली निकाल महत्वपूर्ण सहभागिता निभायी।

आसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता, देखें क्या कहा उन्होंने..

0

धामपुर नगर पालिका परिषद में आजाद समाज पार्टी कांशीराम की एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव, नीटू सिंह। जोन प्रभारी, संजीव सागर। मंडल अध्यक्ष, पुष्पेंद्र राणा। मंडल प्रभारी, शराफत अल्वी। जिला अध्यक्ष बिजनौर, हरिओम सिंह। जिला पंचायत सदस्य, विवेक कुमार सेन। धामपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, चौधरी रवि कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

8 अगस्त को किसान करेंगे लखनऊ के लिए कूच

8 अगस्त को बिजनौर के किसान, नजीबाबाद शुगर मिल की क्षमता बढ़ाने को लेकर लखनऊ के लिए कूच करेंगे। लखनऊ में गन्ना आयुक्त कार्यालय पर, भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ता, हजारों की तादाद में पहुंचकर डेरा डालेंगे। और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे, भाकियू अराजनीतिक नेता दिगंबर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया, कि सूबे के मुख्यमंत्री ने नजीबाबाद शुगर मिल की क्षमता वृद्धि बढ़ाने को लेकर, कई वर्षों पहले आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक मिल की क्षमता नहीं बढ़ाई गई है।
दरअसल आपको बता दें, भारतीय किसान यूनियन अराजनीति के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने, चक्कर रोड स्थित अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान बताया, कि वर्षों पहले सूबे के मुख्यमंत्री जब बिजनौर आए थे। तो उन्होंने किसानों को नजीबाबाद शुगर की क्षमता वृद्धि का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक नजीबाबाद शुगर मिल की क्षमता वृद्धि नहीं हुई है। दिगम्बर सिंह ने बताया कि जिले में गन्ना उत्पादन अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा होता है। गन्ना उत्पादन में बिजनौर पहले नंबर पर आता है। उस हिसाब से बिजनौर में शुगर मिल ईतना गन्ना लेने में सक्षम नहीं है। साथ ही दिगंबर सिंह ने बताया कि लखनऊ में गन्ना आयुक्त कार्यालय पर पहुंचकर, हजारों की संख्या में किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे, बातचीत में दिगंबर सिंह ने बताया कि बिजनौर की बिलाई शुगर मिल द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं दिया जा रहा। कई बार जिलाधिकारी को अवगत कराया, लेकिन शुगर मिल द्वारा बकाया भुगतान नहीं किया गया है। इसका मुद्दा भी लखनऊ गन्ना आयुक्त कार्यालय पर धरने के दौरान उठाया जाएगा।