विवाहिता की उसके पति ने गला घोटकर की हत्या….. और जा पहुचां थानें

0
150

नहटौर मे एक विवाहिता की उसके ही पति ने गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया। सी ओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। नहटौर के मोहल्ला छापेग्रान निवासी, रहीमुददीन ने, अपनी लड़की फरहा की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व बदहलोपुर निवासी, सलमान से की थी। बताया जाता है कि, फरहा अपने पति के साथ मायके मे रह रही थी। पति पत्नी के बीच विवाद के चलते सलमान ने सुबह के समय फरहा का गला घोटकर हत्या कर दी। और अपने एक चार वर्षीय पुत्र को लेकर घर से निकल गया। जिसके बाद स्वयं ही थाने जाकर सरेंडर कर दिया। विवाहिता की हत्या का पता चलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सी ओ भरत कुमार सोनकर ने, मौके पर जांच पड़ताल की है। फोरसिंक की टीम भी मौके पर पहुंची है।