विधानसभा शक्ति सम्मलेन का आयोजन

0
272

नहटौर डिग्री काॅलेज के विवेकानंद हाॅल में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहुंचे राज्यमंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नहटौर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के बूथ तथा सैक्टर के पदाधिकारियों की समीक्षा की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित भाजपाईयों से आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने और भाजपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाने का आह्वान किया। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, नगीना लोकसभा सीट से पूर्व सांसद डाॅक्टर यशवंत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।