भाकियू भानु ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

0
273

 

 

 

 

भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर किसानों की विभिन्न समस्याओ से संबंधित ज्ञापन डीएम को दिया, 1 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर महापंचायत करने का भी एलान किया, किसानों ने कहा कि भाजपा ने किसानो से वादा किया था कि उनका गन्ना भुगतान ब्याज सहित किया जायेगा और उनका सम्पूर्ण ब्याज माफ किया जायेगा, लेकिन भाजपा ने किसानों की अनदेखी करते हुए न तो ब्याज सहित गन्ना भुगतान दिलाया, और न ही किसानो का सम्पूर्ण कर्ज माफ कराया उन्होंने भाजपा पर किसान विरोधी आरोप लगाते हुए घोषणा की कि अगर किसानो की मांगे पूरी नही हुई तो 1 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर भाकियू भानू की महा पंचायत होगी।