10 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ

0
305

कालागढ़ की वर्कचार्ज कालोनी में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया। सर्व प्रथम वर्कचार्ज कालोनी में भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की गई जिसकी प्राण प्रतिष्ठा पंडित जी के माध्यम से कालोनी निवासी पवन सिंघल ने परिवार के कालोनी वासियों के साथ मिलकर कराई। इसके उपरांत संतोषी जागरण मंडल के महंत विनय भार्गव द्वारा गणपति के 8 अवतारों का वर्णन तथा प्रथम अवतार वक्रतुंड अवतार की कथा व भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं का ज्ञान वर्धन किया।
वहीं इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजन कर्ता पवन सिंघल ने बताया कि पिछले 07 वर्षों से गणपति की प्रतिमा स्थापित कर 10 दिनों तक धूम-धाम से श्री गणेश महोत्सव मनाते हैं। इसी क्रम में आगामी 19 सितम्बर को गणपति महोत्सव पूर्ण होने पर भण्डारे का आयोजन होगा तथा शोभायात्रा के बाद धूम-धाम से गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

Leave a Reply