हर्षोल्लास के साथ राम बारात का आयोजन

0
317

धामपुर में बड़ी मंडी रामलीला समिति के संयोजन में भगवान श्रीराम बारात का आयोजन किया गया। राम बारात का उद्घाटन धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, रामलीला समिति के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर, आरती कर एवं नारियल भंजन कर किया। इस दौरान अतिथियों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। धूम-धाम के साथ निकाली गई राम बारात में सुन्दर सुन्दर झांकियां आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। वहीं युवाओं ने विभिन्न शस्त्रों के माध्यम से हैरतअंगेज़ करतब दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही राम बारात में शामिल बैंड पार्टी की धार्मिक धुनों से नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply