हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाईदूज का पर्व

0
290

जनपद बिजनौर के स्योहारा में भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आपको बता दें कि भाई बहन के निश्चल प्रेम का त्यौहार भैयादूज मनाया जा रहा है इस त्यौहार को यम द्वितीया भी कहते हैं। भैयादूज का त्यौहार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। ये त्यौहार दीपावली के पांच दिनों  के महापर्व का अखिरी त्यौहार है। बहनें इस दिन भाईयों को तिलक करती हैं और भाई उन्हें उपहार देते हैं। भैयादूज के दिन यमराज और उनकी बहन यमुना का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि यम द्वितीया के दिन भाई-बहन को हाथ पकड़कर यमुना नदी में स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से भाई को दीर्घ आयु और बहन को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।