हत्या का अनावरण कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

0
250

जनपद संभल की थाना चंदौसी पुलिस ने हत्या का सफल अनावरण करते हुए 4 हत्यारोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कुछ दिन पूर्व चंदौसी के सीकरी गेट निवासी महिला साहिबा ने अपने पति फहीम खान की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना चंदौसी पर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर तालाश शुरू की और गुमशुदा फहीम के मोबाईल को भी सर्विलांस पर लगाया गया। जांच के आधार पर दो अभियुक्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था उन दोनों अभियुक्तों के बयान के आधार पर दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस तरह पुलिस ने 2 पुरूष सलीम और ज़ीशान तथा दो महिला सायबा और अफसाना को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक फहीम ने सायदा को बिना बताये अपनी शादी कहीं और कर ली थी जिस कारण सायदा बहुत परेशान थी और उसकी परेशानी के कारण वे सब भी परेशान थे। जिसके बाद चारों अभियुक्तों ने मिलकर फहीम को बहाने से अलीगढ़ बुलाया और रात को खाने में नशीला पदार्थ खिलाया जिसके बाद फहीम बेहोश हो गया तो उन लोगों ने फहीम को भारी पत्थर से बांधकर नहर में फेंक दिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों से शिनाख्त करा ली है। पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।