सेल्फ डिफेंस की कार्यशाला का किया आयोजन

0
324
मुरादाबाद के दयानंद आर्य डिग्री कॉलेज डिग्री कॉलेज में फिट इंडिया मूवमेंट के तत्वधान में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा सेल्फ डिफेंस की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को स्वयं की रक्षा के अधिकार सिखाए गये। कार्यक्रम में बताया गया कि छात्राएं किस तरह से अपनी रक्षा करें यहां बता दें कि आये दिन जनपद मुरादाबाद में छेड़छाड़ की घटनाएं महिलाओं एवं युवतियों के साथ होती रहती हैं इन्हीं सब घटनाओं को देखते हुए दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में छात्राओं को शहोदो एवं मनचलों से बचने के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। वही छात्राओं ने आत्मरक्षा के कई गुण सीखें छात्राओं से जब इस संबंध में बात की गई। तो उन्होंने बताया कि हमें कॉलेज में आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए हैं जिनका इस्तेमाल हम भविष्य में जरूर करेंगे और मनचलों को जरूर सबक सिखाएंगे