दिव्यांग बच्चो की स्क्रीनिंग के लिए दिया आंगनबाडी कार्यकत्रियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण

0
273
रेहड़ के डबाकरा हॉल में दिव्यांग बच्चो की स्क्रीनिंग के लिए आंगनबाडी कार्यकत्रियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर दर्जनो कार्यकत्री मौजूद रही। इस मौके पर सीडीपीओ रीता देवी ने बताया कि ब्लॉक कासमपुरगढ़ी के डबाकरा हाल में आंगनबाडी कार्यकत्रीयो का दिव्यांग बच्चो की पहचान के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उन्हें बताया गया आंगनबाडी कार्यकत्री एक माह तक अपने अपने क्षेत्र में शून्य से पांच वर्ष तक के दिव्यांग बच्चो की स्क्रीनिंग करेगी। जिसमे वो घर घर जाकर अभिभावकों से दिव्यांग बच्चो की जानकारी लेंगी। जिसके लिए उन्हें चेकलिस्ट दी गईं है। दिव्यांग बच्चे की शारिरिक दिव्यांगता का समस्त विवरण चेकलिस्ट में भरा जाएगा। जिसके बाद में आंगनबाडी कार्यकत्री स्वास्थ्य केंद्र पर जमा करेंगी। चेकलिस्ट में उपलब्ध जानकारी के आधार पर ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्बंधित दिव्यांग बच्चे का उपचार से सम्बंधित निर्णय लिया जाएगा। प्रशिक्षण बिजनोर से आये विजेंद्र कुमार, उमेश कुमार, अर्जुन सिंह व मुकेश कुमार ने दिया। दिव्यांग बच्चो की पहचान का अभियान एक माह तक चलेगा।

Leave a Reply