सामूहिक विवाह में 240 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

    0
    16

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिलाधिकारी की मौजूदगी में दो सौ चालीस जोडों का विवाह हुआ सम्पन्न, 5 मुस्लिम जोडे भी हैं शामिल।
    जानकारी के अनुसार विकासखंड बनियाखेडा स्थित आई टी आई ग्राउंड चंदौसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अनामिका यादव मौजूद रही। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दीप जलाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में दो सौ चालीस जोडे मंत्र उच्चारण व रीति रिवाजों के उपरांत शादी के पवित्र बंधन में बंधे। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के विकासखंड बहजोई, पवांसा, वनियाखेडा, नगर पालिका बहजोई एवं चंदौसी के पात्र जोडों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ये विवाह संपन्न हुए। उन्होंने बताया कि सभी जोडों को रजिस्टर्ड कर दिया गया है। कुुल दो सौ सत्तावन पात्रों जोडों को इस अवसर पर चिन्हित किया गया था। जिनमें से दो सौ चालीस पात्र जोडो ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समारोह में 5 मुस्लिम जोडे भी हैं।
    संभल से अंजुम इशरत की रिपोर्ट।