धामपुर में पत्नी ने अपने प्रेमी से कराई पति महेंद्र की हत्या, हुआ खुलासा

    0
    85

    धामपुर में लापता व्यक्ति का 8 दिन बाद एक स्कूल के गटर से मिला शव, प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी अपने पति की हत्या। व्यक्ति की मौत से परिजनों में मचा कोहराम।
    जानकारी के अनुसार धामपुर के ग्राम हकीमपुर उर्फ मेघ निवासी महेंद्र सिंह पुत्र शिव चरण सिंह 45 वर्षीय दिनांक 29 जनवरी को घर से कुछ समान लेने धामपुर गया था। बताया जा रहा है जब महेंद्र घर वापिस नहीं पहुँचा तो, महेंद्र के परिजनों ने अगले दिन दिनांक 30 जनवरी को थाना धामपुर पर गुमशुदगी की तहरीर दी थी। थाना धामपुर पुलिस तहरीर के आधार पर जाँच में जुटी हुई थी। वही 7 दिन बीत जाने के बाद पुलिस जाँच में सामने आया कि, मृतक महेंद्र की पत्नी कमलेश और तीबडी निवासी मनोज सिंह पुत्र राजपाल सिंह का प्रेम प्रसंग चल रहा है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख़्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया। आरोपी मनोज पुलिस को दो दिन से गुमराह कर रहा था। दिनांक 6 फरवरी को आरोपी मनोज ने पुलिस को बताया की महेंद्र की हत्या कर उसका शव बालावाली में फेंक दिया था। पुलिस बालावाली में महेंद्र के शव को बरामद करने का प्रयास करती रही। फिर देर शाम आरोपी ने पुलिस को बगदाद अंसार रोड स्थित महाराणा प्रताप स्कूल के गटर में शव फेंकना स्वीकार किया। जहां पुलिस ने मनोज की निशानदेही पर देर शाम महेंद्र के शव को गटर से बरामद किया। हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल हसिया और उसके जले हुए कपडे, मोबाइल भी बरामद किया है। आरोपी मानोज ने पुलिस को बताया कि मेरा महेंद्र की पत्नी के साथ सम्बंध थे, जिसका महेंद्र विरोध करता था। इसी कारण महेंद्र की पत्नी कमलेश ने अपने प्रेमी मनोज और मनोज के साथी विकास त्यागी के साथ मिलकर महेंद्र की हत्या करने की योजना बनाई। और महेंद्र की हसिया से काटकर हत्या कर कपडे उतार कर महाराणा प्रताप स्कूल के गटर में डाल दिया था। और कपडे जला दिए थे। बताया जा रहा है आरोपी मनोज इसी स्कूल में काम करता था और कुछ दिन पहले ही उसने वहाँ से नौकरी छोडी थी। परिवार के लोगों ने बताया मृतक महेंद्र सीधा साधा व्यक्ति था। महेंद्र की शादी लगभग 21 साल पहले पुरैनी निवासी कमलेश से हुई थी। मृतक महेंद्र के एक बडा पुत्र और एक पुत्री है। महेंद्र की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचयतनामा की कार्यवाही के बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
    धामपुर से साक़िब शैख़ की रिपोर्ट।