समाधान दिवस में सुनी गई जनता की समस्यायें

0
262

शासन प्रशासन के निर्देशानुसार जनपद बिजनौर के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्या लेकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में  जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिजनौर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक डाॅ0 धर्मवीर सिंह ने जनता की समस्यायें सुनी और उनके त्वरित निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उधर जनपद बिजनौर के थाना कोतवाली धामपुर में भी शासन के निर्देशानुसार थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
उधर थाना स्योहारा में भी थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में थानाध्यक्ष अशीष कुमार तोमर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एपी पाण्डेय ओैर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना। इस मौके पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं में से कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

Leave a Reply