सपा की साईकिल रैली

0
275

 

 

 

 

 

सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओं अभियान के तहत समाजवादी पार्टी द्वारा सहारनपुर से दिल्ली तक निकाली जा रही साईकिल रैली का आज जनपद बिजनौर में आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, बताते चले कि 12 सितंबर को सहारनपुर से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली तक सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओं साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है 12 सितंबर को शुरू हुई साईकिल रैली आज जनपद बिजनौर की सीमा में पहुंची , जहां नजीबाबाद, बिजनौर और हल्दौर में साईकिल रैली का भव्य स्वागत किया गया, साईकिल रैली में जनपद बिजनौर से सपा विधायक तसलीम अहमद, पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक मनोज पारस, पूर्व सांसद ई. यशवीर सिंह, पूर्व राज्यमंत्री ठा. मूलचंद चैहान सहित सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओं ने भी साईकिल चलाई, 12 सितंबर से शुरू हुई सपा की साईकिल रैली प्रदेष के विभिन्न स्थानो से होती हुई 2 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचकर सम्पन्न होगी