संगठन मंत्री के जन्मदिन पर किया पौधारोपण

0
287

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश का जन्मदिवस स्योहारा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर मनाया। इस अवसर पर भाजपाईयों ने नगर में पौधारोपण अभियान चलाते हुए 50 पौधे लगाए। विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि लोग जन्मदिन पर फिज़ूल खर्ची करके पैसा और समय बर्बाद करता है जबकि ऐसे अवसरों पर वो काम करना चाहिए जिससे मनुष्य व जीव जंतुओं को भी फायदा पहंुचे। इसलिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री भूपेन्द्र सिंह बाॅबी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नैपाल सिंह, भाजपा नेता डा0 विनीत देवरा, महामंत्री महेन्द्र सैनी, हरपाल सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे।