व्यापारियों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

0
309

 

 

 

 

लघु उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरूण गोयल आज धामपुर पहुंचे तो व्यापारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, लघु उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष प्रभात गुप्ता जोंटी के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी और नगर के व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया, और उनको शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आहवान किया और हर व्यापारियों की समस्याओं को हर स्तर से उठाने का आश्वासन दिया, साथ ही पाॅलीथीन बैन पर बोलते हुए कहा कि पाॅलीथीन बैन एक अच्छा प्रयास है लेकिन इससे छोटे व्यापारियों का शोषण ज्यादा होगा, इसलियें बेहतर है कि सरकार पाॅलीथीन के प्रोडक्शन पर ही गंभीरता से रोक लगानी चाहिए, इस मौके पर उन्होने व्यापारियों से अपने हक के लिये एक जुटे होने का आहवान भी किया, इस दौरान कार्यक्रम में विजय जैन, संजय जैन,सुगम जैन संतवत सिंह सलूजा, गौरव अग्रवाल सहित भारी संख्या में व्यापारी बंधु मौजूद रहे