विकास पुस्तिका का विमोचन

0
280
उत्तर प्रदेश सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बिजनौर के विकास भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहंुचे उत्तर प्रदेश व्यापाल कल्याण निगम के उपाध्यक्ष अशोक कुमार गोयल ने प्रदेश सरकार की 4 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इन चार सालों में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए कार्य किये हैं और जनता की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनायें चलाई हैं। साथ की मुख्य अतिथि ने चार साल में सरकार द्वारा किये गए कार्यों से संबंधित एक विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया। इस दौरान कार्यक्रम में बिजनौर जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह सहित कई अधिकारी और भाजपा विधायक मौजूद रहे।