विकास दीपोत्सव मेले का आयोजन

0
275

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुासर दीपावली पर्व के अवसर पर धामपुर नगर पालिका परिषद द्वारा के.एम. इण्टर काॅलेज के मैदान में विकास दीपोत्सव मेले का आयोजन किया गया।
मेले के तीसरे दिन धामपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार और ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं की प्रस्तुति देते हुए स्लोगन प्रतियोगिता, एकल गीत, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आदि का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि अशोक कुमार राणा ने प्रदेश व केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों  से योजनाओं  का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने  कहा कि योगी सरकार से पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य होने का दर्जा प्राप्त था मगर योगी आदित्यनाथ तथा मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा दौड़ रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री स्व निधि ऋण जमा करने वाले कुबेर सैनी, सुभाष तथा निसार अहमद को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया साथ ही उन्हें 20 हज़ार रूप्ए का लोन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में नगर और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply