राहुल गांधी के जन्म दिन पर गरीबों की मदद

0
249

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर जनपद बिजनौर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों की मदद करते हुए जन्मदिन मनाया। जनपद बिजनौर के नजीबाबाद में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फहीम अहमद के आह्वान पर नगर के मौहल्ला मुगलूशाह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरीबों को आटे के पैकेट बांटकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की।
उधर स्योहारा में भी कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव नासिर चैधरी के आवास पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर राहगीरों को फल और जरूरतमंदों को दवाईयों वितरित की गई। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की।