राज्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

0
298

जनपद बिजनौर में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण जनपद भर के गंगा खादर क्षेत्रों में लगने वाले गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। जनपद के जलीलपुर ब्लाॅक क्षेत्र में भी लगभग आधा दर्जन गांव बाढ़ से प्रभावित हैं जहां गांव में पानी घुस आया है और किसानों की फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो गई हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नज़र बनाये हुए हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री अशोक कटारिया भी क्षेत्रीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। राज्यमंत्री अशोक कटारिया ने पांडव नगर चैकी और चांदपुर हस्तिनापुर मार्ग पर गंगा नदी पर बने पुल का जायज़ा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस मौके पर स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से गंगा नदी पर तटबंध बांध बनाने की मांग की जिसपर राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि तटबंध बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा और जनहित की मूलभूत सुविधाओं से भी अवगत करा दिया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लेकर वापस लौटते समय जब राज्यमंत्री वापस पांडव नगर पुलिस चैकी के निकट पहंुचे तो पुलिस चैकी के आस-पास भी जलस्तर काफी बढ़ गया जिसके बाद राज्यमंत्री के काफिले को रास्ता बदलकर निकलना पड़ा।