रविदास जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा

0
255
नजीबाबाद में रविदास जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा में सुन्दर-सुन्दर झांकियां तथा अखाड़ा लोगों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा। अखाड़े के उस्ताद ने बताया कि नजीबाबाद में सभी लोग शांतिप्रिय हैं, नजीबाबाद नगर गंगा जमुनी तहज़ीब के लिए प्रसिद्ध शहर है। इस दौरान शोभायात्रा के नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज़ से भारी पुलिस बल तैनात रहा।