योगी राज में उत्तर प्रदेश सुरक्षित — विजयपाल तोमर

0
298

मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी द्वारा धामपुर के एक बैंकट हाॅल में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
इस मौके पर प्रबुद्ध सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर ने अपने संबोधन मे भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को देख दूसरे राज्य के लोग भी योगी जी की प्रशंसा कर रहे हैं। प्रदेश में डकैती, लूट हत्या, अपहरण सहित अन्य अपराधों से जुड़े गैंग पूरी तरह समाप्त हो गये हैं। सूबे के मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं इस मौके पर धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में द्वेष भावना से कोई भी कार्य नही किया है जबकि पूर्ववर्ती सरकारों के समय में उनके परिवार के लोग पर भी झूठे मुकदमे कायम किये गये थे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सभी को बराबर मान सम्मान देने का कार्य किया गया है। इस दौरान सम्मेलन में पूर्व सांसद डाॅ0 यशवन्त सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, भाजपा नेत्री लीना सिंघल सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।