युवा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

0
292

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में पहंुचे। मुरादाबाद पहंुचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा चुनाव के लिए मात्र 7 महीने का समय ही बाकी रह गया है और इस बार भारतीय जनता पार्टी युवाओं के सहारे 350 सीटों पर जीत हासिल कर एक बार फिर चुनाव जीतेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियों चुनाव के समय ब्राह्मणों को लालच देने का काम कर रहे हैं लेकिन इन दोनों पार्टी के लोगों को यह नही पता कि ब्राह्मण सबसे बुद्धिजीवी होता है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को लेकर प्रदेश के लोगों में काफी उत्साह है और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।