मिशन शक्ति फेज़—3 के तहत महिलाओं को किया जागरूक

0
263

अफज़लगढ़ पीजी काॅलेज में मिशन शक्ति फेस 3 के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया सहित महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया ने छात्राओं को सुरक्षा के उपाय एवं हैल्पलाईन नंबरों के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आपको कोई भी समस्या हो या कोई सड़क छाप व्यक्ति आपका पीछा करे तो तुरन्त हैल्पलाईन नंबर पर काॅल करके जानकारी दें जिससे आपको तुरंत सुरक्षा उपलब्ध कराई जायेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी समस्या महिला हैल्प डैस्क पर आकर भी बता सकती हैं। इस दौरान उपनिरीक्षण किरणपाल सिंह, महिला आरक्षी शशि कश्यप और नीलम सहित पुलिसकर्मी, छात्राएं और काॅलेज स्टाफ मौजूद रहा।
उधर रेहड़ थाना क्षेत्र में भी मिशन शक्ति फेज़ 3 के अंतर्गत बादीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह पुलिस चैकी प्रभारी लोकेश कुमार यादव ने बस स्टाॅप पर आने जाने वाली महिलाओं तथा किशोरियों को नारी सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि नारी सुरक्षा को लेकर सरकार संवेदनशील है, इसके लिए शासन ने कई महिला हैल्पलाईन नंबंर भी जारी किये हैं। आपात स्थिति में महिलाएं इन हैल्पलाईन नंबरों पर फोन कर तत्काल सुरक्षा ले सकती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि आप अपनी समस्या फोन पर नही बताना चाहते तो थाने में महिला हैल्प डैस्क पर अपनी समस्या बिना झिझक बता सकते हैं। इस मौके पर महिला आरक्षी सुनीता देवी, शुभम चैधरी, निसार अहमद सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।