मां गंगा की महाआरती का आयोजन

0
262

संभल के बबराला राजघाट पर विश्व हिन्दू परिशद के तत्वाधान में मां गंगा की महाआरती का आयोजन किया गया, इस मौके पर कार्यक्रम में पहुचे जिलाधिकारी अविनाष कृष्ण , पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद और चंदौसी नगरपालिका चेयरपर्सन इंदु रानी ने गंगा मां के सम्मुख पुष्प अर्पित कर मां गंगा की आरती कराई, कार्यक्रम में गंगा समिति के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा , चंदौसी चेयरपर्सन, गवा चेयरमैन अखिलेश अग्रवाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया, इस दौरान दूरदराज के इलाको से आये श्रद्धालुओं ने भी गंगा महाआरती में भाग लेकर धर्मलाभ कमाया