महिलाओ को किया अधिकारों के प्रति जागरूक

0
279

अफजलगढ़ क्षेत्र मे गांव कदराबाद के भूतपूर्व आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज मे प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ की सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति के तीसरे चरण के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अफजलगढ़ पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया ने महिलाओ और छात्राओं को उनके अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया, उन्होंने कहा की किसी भी महिला को कोई भी परेशानी होने पर उनसे सीधे संपर्क कर अपनी समस्या बता सकती है या शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे सकती है, महिलाओ की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने का प्रयास किया जायेगा इस अवसर पर महिलाओ को शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बरो की जानकारी भी दी गयी, कार्यक्रम मे महिला पुलिस कर्मियों सहित कॉलेज स्टाफ और छात्राये उपस्तिथ रहे